मलाइका अरोड़ा का खुलासा, ऐसी होगी अर्जुन कपूर से उनकी ड्रीम वेडिंग

0
99

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई महीनों से अपने रिलेशनशिप के कारण लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ कभी वेकेशन में तो कभी पार्टी एंजॉय करते नज़र आते रहते हैं। हाल ही में खबरें थीं कि ये चर्चित बॉलीवुड लवबर्ड जल्द ही शादी करने वाले हैं, जिससे हर जगह फिर दोनों चर्चाओं में आ गए। अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी ड्रीम वेडिंग के बारे में खुलकर बताया है।

हाल ही में छैंया- छैंया एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंची थीं जहां उन्होंने कई सारे विषयों पर बात की। अर्जुन से शादी की बात पर मलाइका ने बताया कि उनकी ड्रीम वेडिंग किसी बीच में होगी, जो कि एक वाइट वेडिंग सेरेमनी होगी, मलाइका खुद को अपनी शादी में एली साब गाउन में इमेजिन करती हैं। मलाइका अरोड़ा ने ये भी बताया कि उनकी गर्ल गैंग उनकी ब्राइड्समेड्स बनने वाली हैं, और उनकी करीबी दोस्त वाहबिज़ मेहता उनकी बेस्ट वुमन बनेंगी। मलाइका की बातें सुनकर लगता है कि वो अपनी शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

अर्जुन कपूर पर बात करते हुए मलाइका ने कहा, उनको लगता है कि मैं बहुत बुरी तस्वीरें लेती हूं, और वो मेरी काफी अच्छी तस्वीरें लेते हैं, तो इसलिए मैं जो तस्वीरें लेती हूं वो उनसे तुलना नहीं कर पाती हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस लव बर्ड को काफी पसंद किया जाता है। दोनों अक्सर एक दूसरे की पोस्ट पर कुछ मज़ाकिया और कुछ तारीफों वाले कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी आगामी फिल्म पानीपत का फर्स्ट लुक शेयर किया है जिसपर मलाइका ने उनकी तारीफ की है।

आपको बता दें कि दोनों ने कई महीनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया है। बीते कुछ महीनों से दोनों की शादी की खबरें काफी उड़ी हुई हैं, जिसपर अब तक अर्जुन और मलाइका ने कोई खुलासा नहीं किया है।