बिलासपुर। चकरभाटा क्षेत्र में सोमवार दोपहर तीन लुटेरों ने सरेराह आतंक मचाते हुए एक घंटे के भीतर दो जगहों पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पहली घटना रिटायर्ड हेडमास्टर के साथ हुई और लुटेरों ने उनसे 30 हजार स्र्पये लूट लिए। वहीं दूसरी घटना परसदा के पास हुई। लुटेरों ने दूधवाले से मारपीट कर 27 हजार स्र्पये लूटकर चंपत हो गए। इस वारदात के बाद नाकेबंदी व जांच करने के बजाय पुलिस इस गंभीर मामले को छिपाने की कोशिश करती रही।
कमरे में तार लगाकर बिछाया था करंट, ताकि विवाहिता की मौत हो जाए
विवाह में दहेज कम लाने से नाराज पति समेत सास-ससुर ने मिलकर ऐसा षडयंत्र रचा कि विवाहिता की मौत हो गई। दरअसल आरोपित ने महिला की जान लेने के लिए कमरे में तार बिछाकर करंट लगा दिया और काम पर चले गए। इस बीच महिला कमरे में गई, तब करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच के बाद इसका राज खुला। तब पुलिस ने आरोपित पति सहित ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।
भाजपा व कांग्रेस में बगावत का बवंडर, रणनीतिकारों की बढ़ी परेशानी
जिला पंचायत के 22 क्षेत्रों के लिए भाजपा ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सत्ताधारी दल कांगे्रस ने अब तक अपना पत्ता नहीं खोला है। इसे लेकर कांग्रेसी शिविर में संशय की स्थिति बनी हुई। भाजपा में मंडल के पदाधिकारी ही बगावती तेवर में नजर आ रहे हैं। भाजपाई रणनीतिकारों को प्रबंधन करते नहीं बन रहा है। वहीं कांग्रेस में भी जिला पंचायत चुनाव लड़ने वालों की लंबी कतार लग गई है। उम्मीदवारी की घोषणा न होने के बाद भी दिग्गज नेता मानमनौव्वल करते दिखाई दिए।
जनभागीदारी शुल्क को लेकर छात्रों में बढ़ रही नाराजगी
संभाग के कॉलेजों द्वारा छात्र छात्राओं से वसूले जा रहे जनभागीदारी शुल्क को लेकर एक बार फिर आक्रोश बढ़ने लगा है। एबीवीपी और एनएसयूआइ जैसे प्रमुख छात्र संगठन भी अब मोर्चा खोलने वाले हैं। उनका कहना है कि एक ही छात्र से दो बार जनभागीदारी शुल्क वसूल करना गलत है। जनभागीदारी के नाम पर कॉलेज प्रबंधन मनमानी कर रहे हैं। चार से पांच सौ रुपये वसूल किया जा रहा है। निजी कॉलेजों के साथ सरकारी कॉलेज भी जमकर लूट मचा रखे हैं। जिसे लेकर छात्रों में भारी नाराजगी है।
दूसरा गर्डर तैयार, ब्लॉक लेकर जल्द लगाएंगे
जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म दो-तीन व चार- पांच को जोड़ने के लिए पुराने एफओबी की लंबाई बढ़ाई जा रही है। इसका काम तेज गति से चल रहा है। पूर्व गर्डर के एक भाग को रख दिया गया है। अब इसी साइज का दूसरा गर्डर बनाया जा रहा है। यह लगभग पूरा हो चुका है। पेंटिंग होने के बाद करीब छह घंटे पांच मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। इसी अवधि में गर्डर लाचिंग की जाएगी। इस दौरान प्लेटफार्म दो- तीन में ट्रेनों का परिचालन भी बाधित रहेगा। इंजीनियरिंग विभाग ने ब्लॉक लेकर पत्र भेज दिया है। यह यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा है। इसके बनते ही इन चारों प्लेटफार्म पर जाने के लिए यात्रियों को प्लेटफार्म एक पर आने की आवश्यकता नहीं होगी। पीआरएस के बाजू से वह एफओबी के जरिए चारों प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगे।