मरकाम की टीम में भूपेश और सिंहदेव का दबदबा, चुनाव हारने वालों को भी जगह

0
208

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की टीम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का दबदबा है। अधिकांश स्थानों पर इनकी पसंद के लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसके अलावा दूसरे अन्य संभागों से एक दो नेताओं को ही कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के बेटे और पत्नी के अलावा कार्यकारिणी में हारे हुए लोगों को भी शामिल किया गया है। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया, पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के बेटे जितेंद्र साहू, विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा के साथ ही वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम की बेटी प्रीति नेताम को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। विधान सभा चुनाव हारने वाले नेताओं अटल श्रीवास्तव, गुरूमुख सिंह होरा, कन्हैया अग्रवाल और प्रतिमा चंद्राकर को भी कार्यकारिणी में स्थान मिला है।

टीम में बस्तर को तवज्जो, 6 महामंत्री ड्रॉप
मरकाम ने अपनी टीम में बस्तर को खास तवज्जो दिया है। 40 सदस्यीय कार्यकारिणी में अकेले बस्तर संभाग से 11 सदस्य हैं। इसके अलावा 6 महामंत्रियों को ड्रॉप किया गया है। इनमें दीपक कुमार दुबे, राजेश तिवारी, शैलेष नितिन त्रिवेदी, महेंद्र छाबड़ा, रमेश वर्ल्यानी प्रमुख हैं। इसी तरह उपाध्यक्षों में पूर्व विधायक बदरूद्दीन कुरैशी, बोधराम कंवर को दोबारा अवसर नहीं मिला।

उपाध्यक्ष : गुरुमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, पद्मा मनहर, गिरीश देवांगन, भानुप्रताप सिंह, चुन्नीलाल साहू, अटल श्रीवास्तव, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, जेपी श्रीवास्तव

महामंत्री : रवि घोष, द्वारिकाधीश यादव, कन्हैया अग्रवाल (रायपुर), चंद्रशेखर शुक्ला, डॉ. थानेश्वर पाटिला, रणजीत कोसरिया, उत्तम वासुदेव, राजेंद्र साहू, आरती सिंह, यशवर्धन राव, रूक्मणी कर्मा, फुलकेरिया भगत, पंकज शर्मा, जितेंद्र साहू, अरूण सिसोदिया, अर्जुन तिवारी, गोपाल थवाईत, द्वितेंद्र मिश्रा, सीमा वर्मा, शाहिद खान, रजनू नेताम, पीयूष कोसरे

कोषाध्यक्ष : रामगोपाल अग्रवाल
कार्यकारिणी : कैलाश पोयाम, लालजीत चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, नीना रावतिया, डॉ. प्रीति नेताम, सुरेंद्र जायसवाल, विष्णु यादव

जिलाध्यक्ष: रायपुर शहर – गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण- उद्धव वर्मा, बलौदाबाजार- हितेंद्र ठाकुर, महासमुंद- रश्मि चंद्राकर, धमतरी- शरद लोहाना, दुर्ग शहर- गया पटेल, दुर्ग ग्रामीण- निर्मल कोसरे, भिलाई- तुलसी साहू, बेमेतरा- बंशी पटेल, राजनांदगांव शहर- कुलबीर छाबड़ा, राजनांदगांव ग्रामीण- पद्मा कोठारी, कवर्धा- नीलकंठ चंद्रवंशी, बिलासपुर शहर- प्रमोद नायक, बिलासपुर ग्रामीण- विजय केशरवानी, मुंगेली – सागर बैस, जांजगीर-चांपा- डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, रायगढ़ शहर – अनिल शुक्ला, रायगढ़ ग्रामीण- अरूण मालाकार, गरियाबंद- भावसिंह साहू, बालोद- चंद्रप्रभा सुधाकर, जगदलपुर शहर- राजीव शर्मा, बस्तर ग्रामीण- बलराम मौर्य, सुकमा- माहेश्वरी बघेल, नारायणपुर- देवनाथ उसेंडी, कोंडागांव- झुमुक दीवान, बीजापुर- लल्लू राठौर, कांकेर- सुभद्रा सलाम, दंतेवाड़ा- अवधेश गौतम, कोरबा शहर- सपना चौहान, कोरबा ग्रामीण- मोहित राम केरकेट्‌टा, जशपुर- मनोज सागर यादव, सूरजपुर- भगवती राजवाड़े, बलरामपुर- राजेंद्र तिवारी, कोरिया- नजीर अजहर, सरगुजा- राकेश गुप्ता, गौरेला पेंड्रा मरवाही- मनोज गुप्ता।