Coronavirus Raipur News Update : 4 मरीज ठीक होकर घर गए, अब तक कुल 16 स्वस्थ

0
148

रायपुर। Coronavirus Raipur News Update : छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोनेशन क्रमांक अब कोई भी नया पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। राज्य में फिलहाल बीमारी की स्थिति नियंत्रण में है। रायपुर एम्स में उपचाररत 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 16 हो गई है। एम्स प्रबंधन ने इस बात की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि चारों मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद मरीजों को डिस्चार्ज करने का फैसला लिया गया है। सभी मरीज कोरबा जिले के कटघोरा के रहने वाले हैं। सभी एक ही मोहल्ले के हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के 5122 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 4878 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 33 की पॉजिटिव आई है। शेष 211 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 17 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 16 मरीजों का उपचार जारी है।

राज्य में संदिग्ध मरीजों की सैंपल जांच तेजी से हो सके इसके लिए सरकार ने सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। लॉक डाउन की अवधि में बढ़ोतरी की घोषणा के साथ ही राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में 72 घंटों का कर्फ्यू लागू किया गया है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। राज्य सरकार ने राज्य सरकार ने लॉक डाउन में फंसे निम्न आय वर्ग के लोगों और मजदूर तबके के लिए राहत कार्य भी तेज कर दिए हैं।

छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट

नए केस – 0

कुल संक्रमित- 33 ( 24 जमाती या उनसे संक्रमित)

स्वस्थ हुए- 17

उपचार रत मरीजों की संख्या- 16

मौत : शून्य

सैम्पल टेस्ट : 5122

जांच जारी : 211