National Technology Day 2020: PM मोदी ने दी बधाई, 1998 पोखरण परीक्षण को किया याद

0
223

नई दिल्ली। National Technology Day 2020, भारत में हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत की विज्ञान में दक्षता एवं प्रौद्योगिकी में विकास को दर्शाता है। इस दिन राष्ट्र गौरव के साथ-साथ देश अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को भी याद करता है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी।उन्होंने इस दौरान 1998 पोखरण परीक्षण को भी याद किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि- ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर, हमारा राष्ट्र उन सभी को सलाम करता है जो दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहे हैं। हमें 1998 में इस दिन हमारे वैज्ञानिकों की असाधारण उपलब्धि याद है।यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण था।

पीएम मोदी ने पोखरण परीक्षण को लेकर मन की बात में हुए जिक्र का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 1998 में पोखरण में हुए परीक्षणों ने दिखाया कि कैसे एक मजबूत राजनीतिक नेतृत्व बड़ा अंतर पैदा कर सकता है।

पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि आज दुनिया को COVID-19 से मुक्त बनाने के प्रयासों में कई तकनीक मदद कर रही है। पीएम ने कहा कि मैं कोरोना वायरस को हराने के तरीकों पर अनुसंधान और इनोवेशन में सबसे आगे उन सभी को सलाम करता हूं। प्रधानमंत्री ने अपील की कि स्वस्थ और बेहतर ग्रह बनाने के लिए हम तकनीक का इस्तेमाल करते रहें।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर बधाई संदेश में लिखा कि 1998 के परमाणु परीक्षणों की वर्षगांठ को चिह्नित करते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर साथी नागरिकों को बधाई। इस अवसर पर हम राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने में वैज्ञानिक समुदाय के अतुलनीय योगदान का जश्न मनाते हैं।