नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित इमारत टस्कनी अपार्टमेंट को कोरोना वायरस का मरीज मिलने के बाद सील कर दिया गया हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘कंटेनमेंट जोन’ कहने वाले बैनर के साथ इमारत की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। मार्च में लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान और अपने पालतू जानवर कैस्पर के साथ सेल्फ-आइसोलेशन में हैं।
इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के बारे में नियमित अपडेट देती रहीl उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ अपने घर, खाना पकाने, योगा करने और कई थ्रो बैक फोटो की झलक शेयर की है। मलाइका अरोड़ा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl वह इन दिनों फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अफेयर में हैंl उन्होंने हाल ही में फिल्म अभिनेता अरबाज खान को तलाक दिया हैंl उनका अरबाज खान से एक बेटा भी हैंl अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर एक दूसरे की जमकर तारीफ़ करते नजर आते हैंl इसके अलावा दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैंl दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैंl
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव मुंबई पर ही पड़ा हैं और यहां कई लोगों को कोरोना हुआ हैंl इसके चलते कई मजदुर भी शहर छोड़ने को मजबूर हो गएl इसके बाद भी कई कलाकारों ने इससे सबक नहीं ली है और हाल ही में सैफ अली खान, तैमूर और मल्लिका शेरावत को बिना मास्क के टहलते हुए देखा गया थाl
मुम्बई में मंगलवार 9 जून को शाम 6 बजे तक कोरोना वायरस के लिए 1015 व्यक्तियों का टेस्ट पॉजिटिव आया हैंl शहर का COVID-19 का कुल टैली 50,878 हो गया हैं। कुल 904 COVID-19 रोगियों को छुट्टी भी दी गई है। इस बीच Covid -19 के कारण 58 लोगों का निधन हो गया, मुंबई के covid -19 से कुल की मौतें 1758 तक हो गई हैं।