रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) की अध्यक्षता में न्यू सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक हुई। इस दौरान सीएम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्य और आपरेशन को लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। साथ प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार केंद्र और राज्य के फोर्स में बहुत बढ़िया कॉर्डिनेशन के साथ काम कर रही है। सभी लोग मिलकर जॉइंट आपरेशन भी चलाए जा रहे है। यह हमारी नीति विश्वास, विकास और सुरक्षा के जरिए नक्सवाद से निपटने के लिए व्यवस्था बनाए गए है। अब नक्सलवाद का खात्मा करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, आंतरिक सुरक्षा सलाहकार के साथ ही केंद्रीय फोर्स और राज्य पुलिस के आलाधिकारी उपस्थित थे।
धान खरीदी का लक्ष्य पूरा होगा
सीएम ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि धान खरीदी का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में 15 लाख किसान थे और रकबा भी कम हो गया था। लेकिन, हमारी नीतियों के चलते 15 लाख से किसान 21 लाख से अधिक पहुंच गया है। रकबा बढऩे से आय भी बढ़ी है। इसे देखते हुए इस योजना को भारत सरकार को स्वीकार करना चहिए ताकि देश में खुशहाली आएगी।
रकबा और किसान दोनों बढ़े
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, गिरदावरी में मानवीय आधार पर त्रुटियां हुई थी उसे सुधार लिया गया। भाजपा के समय 15 लाख किसान थे। रकबा भी कम हुआ था, लेकिन हमारी नीतियों के चलते किसान और रकबा दोनों बढ़ा है। छत्तीसगढ़ में कृषि लाभ का धंधा हो गया है। दिल्ली के किसान आंदोलन को षडय़ंत्रपूर्वक समाप्त करने और उन्हें बदनाम करने की कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ मॉडल को भारत सरकार अपनान ले तो देश में कोई किसान आंदोलन नहीं करेगा।