मौसम: हिमाचल में चार दिनों तक साफ रहेगा मौसम

0
88

मौसम की ताजा जानकारी:

      हिमाचल में चार दिनों तक साफ रहेगा मौसम

             18 और 19 फरवरी को कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

 
 

NEWS Himachal

शिमला 14 फरवरी, 2023

 
हिमाचल प्रदेश में मौसम खुलते ही तेज हवाओं ने शीतलहर बढ़ा दी है। रविवार रात को प्रदेश के सात क्षेत्रों में माइनस और छह क्षेत्रों में दो. डिग्री से कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। सोमवार को शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। उधर, 17 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 18 और 19 फरवरी को कुछ भागों में बारिश- बर्फबारी की संभावना है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। उधर, मनाली- लेह मार्ग पर बर्फ हटाकर बीआरओ ने अटल टनल रोहतांग एकतरफा यातायात के लिए बहाल कर दी है। फिलहाल इस मार्ग पर सिर्फ पांगी । और लाहौल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को ही सफर करने की  अनुमति है। फोर बाई फोर वाहन और चेन लगी टाटा सूमो में ही सफर कर सकेंगे। पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं मिली है। सोलंगनाला तक भी पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में ही जा पा रहे हैं। अन्य वाहनों को पलचान में ही रोका जा रहा है। भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया था। अटल टनल के दोनों पोर्टलों में 75 सेंमी से अधिक बर्फबारी हुई है। सोमवार को मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य पूरा किया गया।