स्पर्धा: 60 वर्ष के वॉलीबॉल खिलाडियों ने हिमाचल के लिये सोना

0
33

स्पर्धा: 60 वर्ष के वॉलीबॉल खिलाडियों ने हिमाचल के नाम लाए सोना

                       50 वर्ष से ऊपर की आयु में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 40 वर्ष की आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

 

NEWS Himachal

नाहन 14 फरवरी, 2023

 
“राष्ट्रीय मास्टर गेम” प्रतियोगिता में जो वाराणसी के “विश्व नाथ हिंदू” यूनिवर्सिटी में खेली गई | जिसमें हिमाचल में पहली बार 50 वर्ष से ऊपर की आयु में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 40 वर्ष की आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया | हिमाचल जैसे छोटे से राज्य के लिए बड़े गर्व की बात है कि “राष्ट्रीय स्तरीय” मास्टर खेल प्रतियोगिता में हिमाचल में प्रथम बार वॉलीबॉल में पहला स्थान प्राप्त किया | हिमाचल को गौरवान्वित किया | जिला सिरमौर से ताल्लुक रखने वाले अधिकतर खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया | जिसमें मुख्य रुप से रमेश सरैंक, मस्तराम भारती, जिनकी आयु लगभग 60 वर्ष से ऊपर हो चुकी है | ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेकर एक मिसाल कायम की है | इस प्रतियोगिता में ईश्वर दत्त शर्मा, अमर ठाकुर, गणेश, अभिषेक शर्मा, राजपाल, शमशेर ठाकुर, सुरेश ठाकुर, नवीन, विकास ठाकुर, रमेश सरैक, और मस्तराम भारती, मुख्य टीम के सदस्य रहे | मुख्य प्रशिक्षक  रमेश सरैक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में में हिमाचल में बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया | पिछले लगभग 6 वर्षों से हिमाचल वॉलीबॉल मास्टर गेम्स की हर प्रतियोगिता में भाग लेते हैं आए है |  विनोद जी जो हमारे प्रदेश के प्रधान हैं तथा ऑल इंडिया मास्टर गेम के सचिव हैं, उन्होंने प्रतियोगिता में टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है