शिव कॉलोनी में स्थापित होने वाले “शिव मंदिर” से नाहन आगमन पर लोगों को “शिव की महान कृपा प्रदान होगी: अजय सोलंकी

0
35

शिव कॉलोनी में स्थापित होने वाले “शिव मंदिर” से

           नाहन आगमन पर लोगों को “शिव की महान कृपा प्रदान होगी: अजय सोलंकी

         सोलंकी बोले: मंदिर निर्माण में अपना तन-मन,धन से पूर्ण सहयोग करेंगे


 

NEWS Himachal

नाहन 18 फरवरी, 2023

 
“शिव कॉलोनी” यशवंत विहार नाहन में “महाशिवरात्रि” के पावन पर्व शुभ अवसर पर स्थानीय विधायक अजय सोलंकी “द्वारा शिव मंदिर” हेतु शिलान्यास तथा भूमि पूजन के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की | उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए अजय सोलंकी ने कहा की “महाशिवरात्रि” पर देश में शांति और सद्भावना का पर्व है | उन्होंने कहा कि शिव कॉलोनी में स्थापित होने वाले “शिव मंदिर” से नाहन में आगमन पर ही लोगों को “शिव की महान कृपा प्रदान होगी।

सोलंकी ने कहा कि मंदिर निर्माण में अपना तन मन धन से पूर्ण सहयोग करेंगे वही यशवंत विहार कॉलोनी के लोगो द्वारा मांग पर उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में “शिव पार्क” का निर्माण भी किया जाएगा ताकि यशवंत विहार कॉलोनी के बजुर्गो, बच्चों व महिलाओ को सुबह शाम मंदिर के दर्शन के साथ ही टहलने के लिए एक इस पार्क में अच्छा माहौल मिले | कार्यक्रम में विधायक अजय सोलंकी के साथ नाहन शहर के गणमान्य लोगों में जानी मानी हस्तियां शामिल थी जिनमे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, नगर परिषद के पार्षद, राकेश गर्ग, राजपूत नरेंद्र सिंह तोमर, कपिल गर्ग तथा तथा शिव कॉलोनी कल्याण समिति के समस्त सदस्य ने भाग लिया |