4 राज्यों से बर्ड कॉउंट करने भोपाल में जुटे प्रतिभागी

0
395

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में चार राज्यों से आए प्रतिभगियों ने बर्ड कॉउंट करने के लिए रूचि दिखाते हुए भोपाल में भोपाल बर्ड ऑर्गनाइजेशन संस्था, क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्राहालय तथा व्ही एन एस नेचर सेवियर्स के संयुक्त तत्वावधान मे भोज वेटलैंड विंटर बर्ड काउंट 2019 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोजताल में सुबह 6 बजे आयोजित इस कार्यकम प्रदेश व् अन्य राज्यों से आए 70 प्रतिभागियों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

5 चयनित जोन में गणना की

70 प्रतिभागियों ने प्रातः 6 बजे से भोज ताल के विभिन्न 5 चयनित जोन बिशनखेड़ी से मुगलियाछाप , बम्होरी , छोटे तालाब से बोरवन , बोरवन बैरागढ़ और वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में गणना की।  गणना में महाराष्ट्र , उत्तरप्रदेश , झारखण्ड ,वेस्ट बंगाल आदि राज्यों के साथ साथ उज्जैन , दमोह , जबलपुर आदि के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया।

अफसरों ने किया शुभारंभ

बर्ड कॉउंट कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ संजय शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ,सूचना तकनीक , मध्य प्रदेश वन विभाग ने किया। इस अवसर पर डॉ संगीता राजगीर, मो खालिक ( भोपाल बर्ड्स ),डॉ मनोज कुमार शर्मा ( प्रभारी वैज्ञानिक ) क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्राहालय, भोपाल , मानिक लाल गुप्ता (वैज्ञानिक -बी ) क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्राहालय, भोपाल , डॉ सुदेश वाघमारे ( सेवानिवृत वन अधिकारी ) , आर के दीक्षित ( सेवानिवृत वन अधिकारी ) ,डॉ डी के स्वामी, डॉ विपिन धोटे ( व्ही एन एस नेचर सेवियर्स) प्रमुख रूप से उपस्तिथ थे। इससे पूर्व  7 दिसम्बर 2019 को कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर प्रतिभागियों हेतु कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्राहालया मे किया गया। इस अवसर पर देश तथा प्रदेश से आये 70 पक्षी विशेषज्ञ, पक्षी दर्शक तथा पक्षी प्रेमियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को डॉ संगीता राजगीर द्वारा कार्यक्रम की जानकारी , पक्षियों की गणना , पक्षियों की पहचान के तरीके आदि जानकारी दी गई