Coronavirus in South Korea: 174 नए मामलों की पुष्टि, मरीजों की संख्या 6,767 हुई, अब-तक 44 लोगों की मौत

0
177

सीयोल । दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 174 नए मामले सामने आए हैं। इससे यहां मरीजों की संख्या 6,767 हो गई है। कोरिया सेंटर फॉर डिजीज एंड कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (KCDC) ने इसकी जानकारी दी। देश में अभी तक इससे 44 लोगों की मौत हो गई है।

देश में पहला मामला फरवरी मध्य में सामने आया था। इस दौरान एक 61 साल की महिला संक्रमित पाई गई थी। इसके बदे में देश में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। चीन में दिसंबर में पहला मामला सामने आया था इसके बाद से यह 80 से अधिक देशों में फैल गया।

चीन के बाहर सबसे अधिक मामलों की पुष्टि दक्षिण कोरिया में

इससे 1,00,000 से अधिक लोगों को संक्रमित हो गए हैं और वैश्विक स्तर पर 3,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। चीन के बाहर सबसे अधिक मामलों की पुष्टि दक्षिण कोरिया में हुई है। इसके बाद से लगभग 100 देशों ने दक्षिण कोरिया के यात्रा पर पाबंदी लगा दी है।