Coronavirus: एयरलिफ्ट किए जाएंगे भारत में फंसे सैकड़ों रूसी नागरिक

0
175

मॉस्को । कोरोना वायरस के कारण भारत में फंसे सैकड़ों रूसी नागरिकों को बुधवार उनके देश वापस ले जाया जाएगा। एयर ट्रांस्पोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि आज रशियन एयरलाइन के जरिए नागरिकों का वापस ले जाया जाएगा।

रूस की एक सरकारी एजेंसी रोसावात्सिया (Rosaviatsiya) ने अपने बयान में कहा कि एक एरोफ्लोट विमान को शेरेमेतियो हवाई अड्डे से 24 मार्च को देर रात दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। उम्मीद है कि 350 नागरिक इसके जरिए अपने देश वापस आ सकेंगे। इसके अलावा 25 मार्च को रूस से एक विमान गोवा में फंसे यात्रियों के लिए भी रवाना किया जाएगा।

भारत में मौजूद रूस दूतावास से ट्वीट में कहा गया है कि रोशिया की एक फ्लाइट FV5672 गोवा से 11 बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर रवाना की जाएगी। इसका मतलब रूस के समयानुसार यह 6 बजकर 15 मिनट पर रवाना की जाएगी। वहीं राजनयिक सूत्रों ने स्पुतनिक को बताया कि एयरोफ्लोट की फ्लाइट एसयू 5071 सुबह 6:30 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरेगी।

सूत्रों के मुताबिक भारत में हजारों भारतीय नागरिक मौजूद हैं, इनमें दिल्ली और गोवा के अलावा उत्तरी शहर वृंदावन और ऋषिकेश भी शामिल हैं। रोसावात्सिया ने विदेशों में फंसे रूसी नागरिकों को 26 मार्च से पहले रूसी दूतावासों से संपर्क करने को कहा था। यह मिस्त्र और लैटिन अमेरिका से नागरिकों को वापस लाने पर काम कर रहा है।