भोपाल. जल संसाधन के अपर मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी का राज्य का अगला मुख्य सचिव बनना लगभग तय है। सूत्रों के अनुसार उन्हें इससे पहले मंत्रालय में ओएसडी बनाया जाएगा। इसके ऑर्डर जल्द हो जाएंगे। बताया जाता है कि मुख्य सचिव के लिए उनके नाम को उच्च स्तर पर हरी झंडी मिल गई है। वर्तमान सीएस एसआर मोहंती 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। वह विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन हो सकते हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।