MP Politics: आज होगा शिवराज के मंत्री मंडल का विस्तार, दोपहर 12 बजे पांच मंत्री लेंगे शपथ

0
90

भोपाल, एएनआइ। देश में फैले कोरोना वायरस के बीच मध्य प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। दरअसल, मंगलवार को मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अधीन दोपहर 12 बजे होगा। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, मीना सिंह, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री पद की शपथ लेनी है। इन सभी को राज्य के राज्यपाल लालजी टंडन शपथ दिलाएंगे।

बता दें कि भोपाल स्थित राजभवन में शपथ समारोह का आयोजन बड़ी ही सादगी के साथ किया गया है। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए चलते शारीरिक दूरी और संक्रमण से बचाव के सभी उपायों को अपनाते हुए आयोजन की तैयारियां की गई हैं।