धर्म और जाति के नाम पर देश को विभाजित करना बंद करें- राहुल

0
241

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर किसी को सुरक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर भारत को विभाजित करने का प्रयास बंद होना चाहिए।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में कहा कि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे हर किसी को सुरक्षा दी। आज के दौर में भी हर किसी को बिना किसी भेदभाव के सुरक्षा दी जानी चाहिए। धर्म और जाति के नाम पर भारत को विभाजित करना बंद करें। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी भाजपा पर देश के लोगों को धर्म और जाति के नाम पर विभाजित करने के प्रयास का आरोप लगाते रहे हैं।

भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी को सुरक्षा दी थी।

आज भी बिना भेदभाव सभी की सुरक्षा करनी होगी।

धर्म-मज़हब-जाति के नाम पर भारत को बाँटना बंद करो!

मोदी की केदारनाथ यात्रा पर तिलमिलाए कांग्रेस के राशिद अल्वी

एएनआइ के अनुसार, कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा की आलोचना की है। अल्वी ने कहा, जब कभी कोई चुनाव होता है, प्रधानमंत्री को भगवानों और मंदिरों की याद आ जाती है। आस्था का उपयोग राजनीति के लिए नहीं किया जाना चाहिए और भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए इसका उपयोग करती रहती है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाला है।