नई दिल्ली : क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां जल्द ही शुरू होने वाली हैं। आपमें से कई लोगों ने अब तक अपना Best Holiday Destination तय कर लिया होगा और उम्मीद है कि होलीडे पैकेज भी बुक करा लिया होगा। हालांकि, अगर अब तक आपने यह तय नहीं किया है कि ठंड के इस मौसम में कहां जाना चाहिए तो ये खबर आपके लिए है। भारतीय रेलवे का उपक्रम Irctc आपको नेपाल घूमने का शानदार ऑफर दे रही है। नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता एवं पुरातन परम्परा के लिए काफी प्रसिद्ध है। ठंड के इस मौसम में नेपाल का टूर आपके लिए काफी अमेजिंग साबित हो सकता है। इस पैकेज को Irctc की वेबसाइट या फिर काउंटर से बुक कराया जा सकता है।
Irctc का यह Holiday Package पांच रात और छह दिन का है। इस पैकेज को आईआरसीटीसी ने ‘बेस्ट ऑफ नेपाल’ का नाम दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल की राजधानी काठमांडू, पोखरा, पशुपतिनाथ मन्दिर, स्वयंभूनाथ स्तूप और मनोकामना मन्दिर जैसी जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज के प्लान के मुताबिक आपको काठमांडो में तीन रात और पोखरा में दो रात बिताने को मिलेगा। इस पैकेज के तहत आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा।
यह है पूरा कार्यक्रम
पहले दिन आपको इंडिगो के विमान से दिल्ली से काठमांडो ले जाया जाएगा। काठमांडू हवाई अड्डे से आपको होटल ले जाया जाएगा। आपको पहले दिन रात को डिनर मिलेगा। दूसरे दिन नाश्ते के बाद आपको पशुपतिनाथ मन्दिर ले जाया जाएगा। इसके बाद आपको पाटन और दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र में ले जाया जाएगा। सबसे आखिर में स्वयंभूनाथ स्तूप ले जाया जाएगा। इसके बाद आप फिर होटल लौट जाएंगे। तीसरे दिन आपको पोखरा ले जाया जाएगा। चौथे दिन आपको पोखरा के महत्वपूर्ण स्थानों को देखने का मौका मिलेगा। पांचवें दिन पोखरा से काठमांडू लाया जाएगा। छठे दिन आपको काठमांडू से दिल्ली लाया जाएगा।
इस पैकेज में क्या है शामिल
Irctc के इस Holiday Package में आपको पांच रात 3 स्टार होटल में ठहराया जाएगा।
आपको पांच टाइम का नाश्ता और पांच टाइम का डिनर मिलेगा। साइटसिइंग के लिए आपको एसी बस मिलेगी।
आपको इंग्लिश बोलने वाले गाइड की सुविधा मिलेगी।
80 साल तक की आयु के लोगों को ट्रेवल इंश्योरेंस मिलेगा।
दिल्ली से काठमांडू और फिर काठमांडू से दिल्ली तक इकोनॉमी क्लास के विमान का किराया।
जीएसटी