रायपुर. प्रदेश की कांग्रेस सरकार का तीसरा बजट (Chhattisgarh Budget 2021-22) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) विधानसभा में पेश कर रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट को अंतिम रूप दिया।
Budget की बड़ी बातें
- अमृत मिशन योजना के लिए 220 करोड़ का प्रावधान
- वृद्धावस्था योजना के लिए 190 करोड़ का प्रावधान
- गोठान योजना के लिए 175 करोड़ का प्रावधान
- सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए 343 करोड़ का प्रावधान
- शहरी गरीबों को मकान के लिए 457 करोड़ का प्रावधान
- जल आवर्धन योजना के लिए 120 करोड़ का प्रावधान
- गोबर धन योजना के लिए 400 करोड़ का प्रावधान
- न्य रायपुर में भोपाल की तरह बनेगा भारत भवन
- सीएम धरसा विकास योजना के लिए 10 करोड़ का बजट
- श्रीराम वन गमन पथ के लिए 30 करोड़ का बजट
- वन क्षेत्र के विकास के लिए 273 करोड़ का बजट
- चिराग योजना के लिए 150 करोड़ का प्रावधान
- रायपुर एयरपोर्ट को एयर कार्गो हब बनाने का प्रयास
- कोरिया जिले में हवाई पट्टी निर्माण का प्रावधान
- न्याय योजना के लिए 5703 करोड़ का प्रावधान
- मोर जमीन मोर मकान के लिए 457 करोड़ का प्रावधान
- प्रदेश में 119 इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलेंगे
- रूरल इंडस्ट्रियल पार्क लगाए जाएंगे
- लाख पालन को कृषि समकक्ष का दर्जा
- देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख का अनुदान दिया जाएगा
- पर्यटन स्थल को विकसित करने की योजना
- बेमेतरा में गिधवा को ईको पर्यटन में विकसित करेंगे