सड़क के लिए सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पाली मुख्य मार्ग पर किया डेढ़ घंटे चक्काजाम

0
89

कोरबा. बुधवार को बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेसी सड़क पर उतरे। पाली मुख्य मार्ग पर लगभग डेढ़ घंटे तक चक्काजाम लगा रहा। अधिकारी मौके पर पहुंचे और बताया कि मार्च से पाली बायपास का काम शुरु होगा। साथ ही वैकिल्पक व्यवस्था के तहत वर्तमान सड़क पर गड्ढे पाटने और पानी का छिड़काव किया जाएगा। तब जाकर लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया।

पाली मुख्य मार्ग की स्थिति बेहद ही बदहाल स्थिति में है। पिछले साल पांच महीने लोगों ने इतनी तकलीफ झेली है कि अब लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। बुधवार को कांग्र्रेसियों के साथ-साथ शहर के व्यापारी व आम लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सुबह 11 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक सड़क पर जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

इसके बाद एडीएम संजय अग्रवाल, एसडीएम सूर्यकिरण तिवारी एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पाली नगर पंचायत कार्यालय में वार्ता हुई। इसमें एडीएम अग्रवाल ने बताया कि मार्च से पाली बायपास का काम शुरु हो जाएगा। साथ ही मुख्य मार्ग पर जो गड्ढे हैं उन्हें पाट लिया जाएगा। दिन में दो बार पानी का छिड़काव किया जाएगा। इस आश्वासन के साथ ही लोगों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा, यशवंत लाल, रामनारायण कश्यप, नवीन सिंह समेत अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे।

सड़क के लिए सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पाली मुख्य मार्ग पर किया डेढ़ घंटे चक्काजाम
एडीएम ने वार्ता में बताया कि 9.98 करोड़ की लागत से पाली बायपास का निर्माण होगा। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा। उन्होनें बताया कि पहले इस सड़क का निर्माण एनएच द्वारा किया जाना था, लेकिन बाद में एनएचएआई को यह सड़क चली गई। जिसके द्वारा मुख्य मार्ग का निर्माण ही किया जाना है। इसलिए अब पाली बायपास समेत अन्य बायपास का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा। विभाग द्वारा इसके लिए तैयारी कर ली गई है। मार्च के पहले सप्ताह में इसका काम शुरु कर दिया जाएगा।

811 करोड़ में बनेगा कटघोरा से लेकर पतरापाली तक की सड़क
इधर मुख्य मार्ग जल्द बनने का रास्ता भी अब साफ होने लगा है। पतरापाली (बगदेवा) से लेकर कटघोरा तक की ४१ किमी की सड़क को फोरलेन बनाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आंदोलन करने वाले लोगों को एडीएम ने जानकारी दी कि इस सड़क के लिए 811 करोड़ रुपए का टेंडर हो चुका है। दिलीप बिल्डिकॉन को इसका काम मिला है। दो दिन पहले यह फाइनल हुआ है। कंपनी जल्द ही यह काम शुरु करेगी।

चार माह बाद आने वाली मानसून सीजन की सबको चिंता सताने लगी है। पिछली बार इस सड़क पर १०-१० दिन तक लगने वाले जाम से हर वर्ग परेशान हुआ था। मार्च से पाली बायपास का काम शुरु होगा। ढाई किमी लंबे बायपास का काम हर हाल में इन तीन महीनों में पूरा