खैरागढ़. कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए नगर पालिका द्वारा लोगों को मास्क लगाने प्रेरित करने तीन दिन से जारी चालानी कार्रवाई में कुल 3 सौ से अधिक लोगों को बिना मास्क के घुमने पर 29 हजार रू से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पहले दिन की गई कार्रवाई में लोगों को जागरूक करने पालिका प्रशासन ने मास्क का नि:शुल्क वितरण भी किया। शासन के मास्क लगाए जाने को अनिवार्य करने के आदेश के बाद पालिका प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर शहर के मुख्य मार्ग में लगातार कार्रवाई कर लोगों से मास्क को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर जुर्माना ठोंका।
सोमवार को आदेश आने के बाद पालिका प्रशासन ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई शुरू की। पहले दिन नगरपालिका कार्यालय के सामने बिना मास्क के आवाजाही करने वालो पर चालान और जुर्माने की कार्रवाई कर 50 लोगों से 5 हजार रू का जुर्माना कर उन्हें मास्क का वितरण भी किया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले कई वाहन चालक को उठक-बैठक भी कराई गई थी। दूसरे दिन बख्शी स्कूल के सामने दो बार कार्रवाई शुरू की गई। दो चरणों में सुबह और दोपहर बाद की गई कार्रवाई में 140 लोगों को बिना मास्क के आवाजाही करने पर 14 हजार रू का जुर्माना ठोका गया। तीसरे दिन भी जारी अभियान में 105 लोगों को बिना मास्क के पकडऩे पर दस हजार रू जुर्माना वसूला और मास्क पहनने हिदायत दी।
कार्रवाई में इनकी रही सहभागिता
कार्रवाई में नपा सीएमओ सीमा बख्शी, उपअभियंता किशोर ठाकुर, दीपाली तंबोली, मनोज शुक्ला, टोडर सिंह, संजय यादव, पीयुष यदु सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे। सीएमओ सीमा बख्शी ने बताया कि बिना मास्क के घूमने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।