गायों के संवर्धन के लिए शराब पर पांच रुपये टैक्स लेना गलत नहीं : ताम्रध्वज साहू

0
174

रायपुर। । शराब की बोलत पर पांच स्र्पये टैक्स पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने साफ किया कि गायों के संवर्धन के लिए टैक्स लगाना गलत नहीं है। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा में ताम्रध्वज ने भाजपा के उन आरोपों पर पलटवार किया, जिसमें कहा जा रहा था कि सरकार पांच स्र्पये ज्यादा टैक्स ले रही है। साहू ने कहा कि सरकार विकास कार्यों के लिए टैक्स लगाती है। कांग्रेस सरकार ने कोई नई शराब दुकान, भठ्ठियां, कारखाने खोलकर टैक्स नहीं लगाया है। जो दुकानें चल रही हैं, उसमें टैक्स लगाया जा रहा है, तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

साहू ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर गाय की हड्डियां बेचने, गाय मरवाने और गोशाला की राशि गबन करने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की तरह हम नहीं कर रहे हैं। लोग गायों को मार रहे थे, उनको खा रहे थे और उनकी हड्डियों को बेच रहे थे। उनके चमड़े को अलग बेचा जा रहा था। उन्हीं गायों के संवर्धन के लिए जो चीज चल रही है, उसमें अगर टैक्स लगाया गया तो कौन सी बड़ी बात है।

धान खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज पर साहू ने कहा कि अगर बारदाना कम था या टोकन नहीं मिल रहा था, तो किसानों को शांतिपूर्ण अपनी बात रखनी चाहिए थी। किसान क्यों उग्र हुए, क्यों लाठीचार्ज करना पड़ा, इसमें पुलिस या किसान किसकी गलती थी, यह जांच के बाद सामने आएगा। एडीएम अपनी रिपोर्ट देंगे। अगर पुलिस वालों ने गलती की है, तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।