रायपुर. शहर के प्राचीन जैतूसाव मठ (Jaitusav Math) में रहकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाए। उस जगह जीर्णोद्धार किया गया है। 30 जनवरी महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर जगह-जगह प्रार्थना सभाएं अनेक संस्थाएं आयोजित करेंगी।
इस अवसर पर जैतूसाव में गांधी प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम शाम 4 बजे होगा। इस मौके पर महंत रामसुंदर दास, विधायक सत्यनारायण शर्मा, सचिव महेंद्र कुमार अग्रवाल एवं कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
मठ के ट्रस्टी अजय तिवारी ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आगमन रायपुर में हुआ था। इस दौरान जैतूसाव मठ में रहकर नेतृत्व किए थे।
नेल्सन मंडेल ने बनाया है मूर्ति
पद्मश्री मूर्तिकार नेल्सन मंडेला ने महात्मा गांधी की भव्य मूर्ति बनाया है, जिसका अनावरण होने जा रहा है।