उपार्जन केंद्र भैसमा में भाजपा ने किया प्रदर्शन, किसानों से पूरा धान खरीदी की मांग

0
105

भैंसमा. भाजपा ने उपार्जन केंद्र भैसमा में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने किसानों के पूरा धान खरीदी करने और टोकन जारी करने की मांग की गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि जिला प्रशासन एवं धान खरीदी से जुड़े अमलों की लचर व्यवस्था से किसान काफी परेशान हो रहे हैं। किसानों का पूरा धान खरीदने व किसानों को टोकन देने की मांग की गई।

प्रदर्शन के बीच धान की खरीदी हुई। भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि रामपुर विधायक ननकीराम कंवर द्वारा 18 से 20 फरवरी तक उपार्जन केंद्रों में धरना प्रदर्शन करने की बात कही थी। इसी कड़ी में भाजपा का उपार्जन केंद्रों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

मंगलवार को प्रदर्शन में रामपुर विधायक ननकीराम कंवर शामिल नहीं हुए, लेकिन भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं उनके समर्थक शामिल हुए। उनके द्वारा मंडी परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। धरना प्रदर्शन में भाजपा मंडल उरगा अध्यक्ष एवं तिलकेजा सरपंच कुल सिंह कंवर, राजेंद्र पांडे, जोगेंद्र कौशिक, राम मनोहर सोनी, उरगा सरपंच जनार्दन कंवर, व्यास नारायण जयसवाल, धनंजय कश्यप, भीम कश्यप, भाकू लाल, हीरा लाल, मोहन राजपूत, हेत सिंह, वेद राम, जगदीश दीवान, परदेसी राम, सुशील सारथी, रविंद्र सोनी, जितेंद्र यादव, देव सिंह, घनश्याम जायसवाल, रामचंद पाटले,भागीरथी कश्यप व अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।