श्रीरेणुकाजी क्षेत्र के नायक सुभाष चंद्र की हृदय गति रुकने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

0
62

श्रीरेणुकाजी क्षेत्र के नायक सुभाष चंद्र की हृदय गति रुकने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

सेना के वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

NEWS Himachal

श्रीरेणुकाजी/संगड़ाह 31 जनवरी, 2023

 
भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे सिरमौर जिले के खरोटिया गांव के नायक सुभाष चंद हृदय गति रुकने से शहीद हो गए। नायक सुभाष चंद्र का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक क्षेत्र पहुंचा। यहां लोगों ने सेना के वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सुभाष चंद के आकस्मिक निधन से समूचे श्री रेणुका जी क्षेत्र में शोक की लहर है। आज नायक सुभाष चंद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

श्रीरेणुकाजी क्षेत्र के यह सैकड़ों लोग भारतीय सेना में कार्यरत देश के वीर सपूत सुभाष चंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े है। सुभाष चंद ज़िला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के गांव घरोटियों के निवासी थे। नायक शुभाष चंद पंजाब के बरनाला में एयरफोर्स स्टेशन हलद्वारा में बीती देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सुभाष चंद्र का हृदय गति रुकने से निधन हुआ है। सुभाष चंद्र के आकस्मिक निधन पर सेना सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। भारतीय सेना और क्षेत्र के लोगों ने देशभक्त, कर्मठ और जुझारू सैनिक बेटा खोया है।

लिहाजा जिस क्षेत्र में जहाँ से भी सैनिक का पार्थिव शरीर गुजर रहा है वहां नम आंखों से सैकड़ों लोग अमर सपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ रहे हैं। नायक सुभाष चंद का पार्थिव शरीर आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ नाहन पहुंचा, यहां एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने जवान नायक सुभाष चंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों ने नायक सुभाष चंद अमर रहे के नारों के साथ जवान को याद किया। नायक सुभाष चंद्र अपने पीछे एक छोटे बेटे, पत्नी व मां को छोड़ गए है |

नायक सुभाष चंद के पार्थिव देह आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ नाहन पहुंचा है और इसके बाद यहां से वन पैरा स्पेशल फोर्स द्वारा एस्कॉर्ट करते हुए नाहन से हरिपुरधार ले जाया गया। उनके पैतृक गांव घरोटी में जवान को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा।