अनुबंध से नियमित कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान ने माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री की मांग

0
37
अनुबंध से नियमित कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान ने माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री की मांग
475 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में DPE का पद सृजित व 180 शारीरिक शिक्षकों की एक मुश्त दी जाए पदोन्नति

NEWS Himachal

नाहन 31 जनवरी, 2023

अनुबंध से नियमित कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान नरेश शर्मा जानकारी देते हुए बताया कि संघ जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मिलने जाएगा | उन्होंने अपनी मांग में प्रदेश के 475 के लगभग वरिष्ठ  माध्यमिक पाठशालाओं में DPE का पद सृजित करे  ओर 180 के लगभग शारीरिक शिक्षकों की एक मुश्त पदोन्नति दी जाए | पिछले दो वर्षों से शारीरिक शिक्षको की पदोन्नति रुक गई है और उन्होंने कहा कि हमारी नियुक्तियां कमीशन के माध्यम से 12 से 13 वर्ष पहले  दूसरे जिलों में  हुई थी 12 से 13 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी  पदोन्नति नही हो पा रही ओर पिछले 2 वर्षों से पदोन्नति रूक गई है विभाग हर बार शारीरिक शिक्षको की DPE पदोन्नति के लिए नाम तो मांग लेता है लेकिन पदोन्नति सूची जारी नही कर पाता है | इसका मुख्य कारण है प्रदेश के 475 के लगभग वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं  में DPE के पद सृजित ही  नही है | पूर्व सरकार ने C&V की अंतर जिला स्थानांतरण में  नीति में बदलाव कर स्थानान्तरण नीति बनाई है | लेकिन इसका दूसरे जिलों में नियुक्त हुये शारीरिक शिक्षको को  लाभ नही मिल पा रहा क्योंकि स्थानान्तरण नीति में वरिष्ठता  समाप्त हो जाएगी ओर पदोन्नति के लाभ से वंचित हो जायंगे | जिसके कारण हम अपने गृह जिले में अपनी सेवाएं नही दे सकते | अब पदोन्नति ही एक रास्ता है जिससे हम अपने गृह जिले में सेवाएं दे सकते है | संघ की मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मांग है कि प्रदेश के सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में DPE के पद सृजित करने की कृपा करें जिससे हमारी पदोन्नति हो जाएगी और हम अपने गृह जिले में सेवाएं दे सकते है |