हिमालयन ग्रुप कालाअंब में एक नि:शुल्क पंप संचालक प्रशिक्षण का आयोजन

0
39

हिमालयन ग्रुप कालाअंब में

        एक नि:शुल्क पंप संचालक प्रशिक्षण का आयोजन

                प्रशिक्षण में नाहन क्षेत्र के पास के योग्य प्रशिक्षक पंप संचालक का उठा रहे है लाभ

 

NEWS Himachal

नाहन/कालाअंब 13 फरवरी, 2023

 
मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट (हिमालयन ग्रुप) कालाअंब में एक नि:शुल्क पंप संचालक प्रशिक्षण जल शक्ति विभाग द्वारा चलाया जा रहा है, इस प्रशिक्षण में नाहन क्षेत्र के पास के योग्य प्रशिक्षक पंप संचालक का ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। इन प्रशिक्षुओं के व्यावहारिक ज्ञान के लिए खैरी और मेनथपल फील्ड विजिट का आयोजन किया गया। परवीन कुमार पंप संचालक मौजूद थे। इस बैच के मनोज कुमार ट्रेनर भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में कौशल निदेशक डॉ. हरीश महेंद्रू ने बताया कि इस तरह के दौरे अन्य बैचों के लिए भी आयोजित किए जाएंगे।