“सोशल वेलफेयर सोसायटी फार वूमेन हिमाचल प्रदेश” की मासिक बैठक सम्पन्न: सावित्री कश्यप

0
98

“सोशल वेलफेयर सोसायटी फार वूमेन हिमाचल प्रदेश” की मासिक बैठक सम्पन्न: सावित्री कश्यप

               सरकार व सोसाइटी दोनो की ही मंशा महिलाओ की आर्थिकी व सुदृढ़ता के लिए काम करना

NEWS Himachal

शिमला/शोघी 15 फरवरी, 2023

 
“सोशल वेलफेयर सोसायटी फार वूमेन हिमाचल प्रदेश की मासिक बैठक का आयोजन आज शोघी में हुआ | बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के मुख्य सलाहकार निर्मला ठाकुर द्वारा की गयी | बैठक में प्रदेश सचिव सावित्री कश्यप, सह सचिव उमा ठाकुर, भारती नेगी, मीरा ठाकुर, नीरा ठाकुर, मीडिया प्रभारी मंजू कश्यप उपस्थित रहे | बैठक में प्रदेश सचिव सावित्री कश्यप ने उपस्थित सभी महिलाओं को पिछले माह की उपलब्धियां सामने रखी | जिनमे अहम, सरकार के मंत्रियों से सोसाइटी के सदस्य सचिवालय में मिले थे, उस पर विशेष चर्चा भी की | प्रदेश सचिव सावित्री कश्यप ने बताया कि सरकार के प्रतिनिधि कही ना कही हर क्षेत्र की महिलाओं के सम्पर्क में है व उन्हें “सोशल वेलफेयर सोसायटी फार वूमेन हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को सुदृढ़ बनाने में सरकार सहयोग करेगी | प्रदेश सचिव सावित्री कश्यप ने बताया कि सरकार के प्रतिनिधियों का कहना था कि सरकार व सोसाइटी दोनो की ही मंशा महिलाओ की आर्थिकी व सुदृढ़ता के लिए काम करना है तो भविष्य में सरकार व सोसाइटी हर सम्भव कार्य महिलाओ के लिए करेगी | प्रदेश सचिव सावित्री कश्यप ने बताया कि इस माह महिलाओ की व्यस्थता व निजी कारणों की बजह से बैठक की तिथि में बदलाव किया गया था लेकिन अगले माह के लिए पहले से सभी एक्टिव महिलाओ को ग्रुप व मीडिया के माध्यम से अगली बैठक की तिथि के बारे अवगत करवा दिया जाएगा |