ग्यारह मुखी हनुमानजी की मूर्ति स्थापना दिवस 21 फरवरी दिन मंगलवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

0
45

ग्यारह मुखी हनुमानजी की मूर्ति स्थापना दिवस

             21 फरवरी दिन मंगलवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

                           मूर्ति स्थापना दिवस मनाने के बाद हवन यज्ञ तथा पूर्णाहुति व विशाल भंडारे का अयोजन किया जाएगा

NEWS Himachal

श्री रेणुका जी/ददाहू 17 फरवरी, 2023

ददाहू खदाल मे ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना दिवस 21 फरवरी 2023 दिन मंगलवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हनुमान जी मंदिर के पुजारी  राकेश शर्मा मुख्य यजमान पुष्पा देवी विनीत अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र मे एकमात्र यह ग्यारह मुखी हनुमानजी की मूर्ति लगी है। बताते हैं कि दूर-दूर तक ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति कई भी स्थापित नहीं है। खदाल मे गोसदन का भी पूर्व मे निर्माण हो चुका है। आयोजको ने बताया कि ग्यारह मुखी हनूमान जी की मूर्ति कल्याण ओर सुख शाॅन्ति हेतू की गई है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि 11 मुखी हनुमान मंदिर की 108 परिक्रमा करने से मनोवांछित फल प्रदान होता है। इस दोरान यहाॅ अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया। मूर्ति स्थापना दिवस मनाने के बाद हवन यज्ञ तथा पूर्णाहुति व विशाल भंडारे का अयोजन किया जाएगा। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। यह मंदिर ददाहू के खदाल मे भक्तो के लिए अब दर्शनीय बन गया है।