बीजेपी के जुमलों से जनता का मोह भंग
2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर चलने वाली है: सोमनाथ ठाकुर
भाजपा के आज तक के गढ़, बर्मा पापड़ी में बीजेपी के दो अध्यक्षों पर भारी पड़ा कांग्रेस का एक अध्यक्ष
NEWS Himachal
नाहन 19 फरवरो, 2023
नाहन बीजेपी के जुमलों से जनता का मोह अब भंग हो चुका है यह आरोप कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया अध्यक्ष सोम नाथ ठाकुर ने लगाते हुए कहा कि बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाली बर्मा पापड़ी और पालियों पंचायत से 2024 में भी होगा बीजेपी का सुफड़ा साफ | उन्होंने कहा की भाजपा के आज तक के गढ़ जिसमे बर्मा पापड़ी में बीजेपी के दो अध्यक्षों पर भारी पड़ा कांग्रेस का एक अध्यक्ष | उनका कहना है कि ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी में भारतीय जनता पार्टी के एक तो जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता और दूसरा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर के ऊपर भारी पड़े कांग्रेस पार्टी के “सोशल मीडिया” अध्यक्ष सोम नाथ ठाकुर | आकड़ो की बात करे तो 2017 के चुनाव में जहां पूर्व विधायक डॉक्टर राजीव बिंदल को ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी और ग्राम पंचायत पालियों से मिलाकर 1872 वोट पड़े थे और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय सोलंकी को 854 वोटों के साथ संतोष करना पड़ा था, वहीं 2022 के चुनाव में राजीव बिंदल को मात्र 1640 और अजय सोलंकी को 1526 वोट मिले | जहां 2017 में मतों का अंतर 1018 था, वहीं 2022 में यह अंतर घटकर मात्र 114 का ही रह गया | कांग्रेस पार्टी के “सोशल मीडिया” अध्यक्ष सोम नाथ ठाकुर का कहना आगामी लोकसभा के नजरिये से आज ही दावा ठोक कह दिया कि यहां जुमले बाजी अब नही चलने वाली यहां की भोली भाली जनता सब जान चुकी है व डबल इंजन की सरकार का प्रदेश में एक इंजन तो फेल करके साइड लगा दिया है अब इन दोनों बड़े अध्यक्षो को जमीनी स्तर पर इनकी राजनीति के दर्शन करवाएगी | इन आंकड़ों के हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है के आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यहां पर कांग्रेस की लहर चलने वाली है |