माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु द्वारा दिया गया ब्यान
‘‘हिन्दु विचारधारा के विरूद्ध: डॉ. राजीव बिंदल

माननीय मुख्य मंत्री का कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में कथन है, तो समस्त हिन्दु समाज को इस पर विचार करना पडेगा
NEWS Himachal
नाहन 28 फरवरी, 2023
माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु द्वारा दिया गया ब्यान ‘‘हिन्दु विचारधारा के विरूद्ध है’’ उनका यह कहना कि कांग्रेस पार्टी हिन्दु विचार धारा वाली पार्टी को हरा कर सत्ता में आई है, यह हिन्दु मान्यताओं, हिन्दु आस्थाओं, हिन्दु संस्कृति के ऊपर सीधा हमला है।
—–हिन्दु विचार धारा क्या है
‘‘वासुदैव कुटुम्बकम’’-पूरा विश्व हमारा परिवार है। ‘‘सर्वे भवन्तु सुखिना’’-सब सुखी रहें। श्री राम की संस्कृति-हिन्दु विचार धारा है। श्री कृष्ण की संस्कृति-हिन्दु विचार धारा है।भगवान शिव की संस्कृति-हिन्दु विचार धारा है। वेदों की संस्कृति-हिन्दु विचार धारा है। इस हिन्दु विचार धारा को हराकर कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आई ऐसा माननीय मुख्य मंत्री का कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में कथन है, तो समस्त हिन्दु समाज को इस पर विचार करना पडेगा।