परमार की जन्मस्थली चनालग से किया हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ
कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे
NEWS Himachal
पच्छाद 26 जनवरी 2023
पच्छाद मंडल कांग्रेस ने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जन्मस्थली चनालग से वीरवार को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान ने कहा कि यह यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा भाग है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी, पच्छाद कांग्रेस के प्रभारी अजय कंवर, राजेश्वरी शर्मा, प्रदीप कंवर, दिनेश, जसपाल ठाकुर, रमेश कुमार, कुलदीप जसवाल, विद्या देवी, कमलेश, पूर्व मंडल अध्यक्ष सिरमौर सिंह, आशा परमार, प्रीतम सिंह, सुखचैन व दिनेश शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।