सड़क निर्माण की धीमी गति से लोग हो रहे परेशान

0
73

बड़वारा। नगर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य की मंथर चाल लोगों की परेशानी का सबब बन गई है। ग्राम में मुख्य सड़क के दोनों तरफ फैले हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने सख्ती से तो हटवा दिया, लेकिन सड़क निर्माण कार्य मंथर गति से करवाया जा रहा है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में असंतोष व आक्रोश देखा जा रहा है। ठेकेदार के द्वारा एक माह पूर्व रोड निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया था, किंतु धीमी गति से चल रहे कार्य के कारण आज तक कार्य मे गति नहीं आ सकी, जिसके फलस्वरूप कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। बीच रास्ते में पड़ी मिट्टी से आवागमन भी बाधित हो रहा है। लोगों को आने-जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से कार्य शीघ्र करवाने की मांग की है।