नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बर्थडे से पहले आलिया ने शानदार पार्टी थ्रो की जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे और आलिया भट्ट के करीबी दोस्त शामिल हुए। हालांकि कोरोना संक्रमित होने के कारण बर्थडे गर्ल के ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर इस पार्टी से नदारद रहे। आलिया ने ये पार्टी फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर करण जौहर के घर पर दी थी। एक्ट्रेस की पार्टी में जाते हुए स्टार्स की फोटोज़ सामने आई हैं जिनमें सभी करण जौहर के घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं।
आलिया की बर्थडे पार्टी में रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी शामिल हुईं। पार्टी में दीपिका के पति और आलिया के करीबी दोस्त रणवीर सिंह भी शामिल हुए, लेकिन दोनों अलग-अलग कारों से पहुंचे। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने सफेद रंग का आउटफिट कैरी किया था तो वहीं रणवीर ब्राउन जैकेट में हमेशा की तरह कूल लुक में दिखे।
दीपिका और रणवीर के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस और अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा, निर्देशक और आलिया के अच्छे दोस्त अयान मुखर्जी, आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हुए। हालांकि इतनी सारी फोटोज़ में से रणबीर कपूर के एक झलक भी दिखाई नहीं दी, ज़ाहिर है कोरोना संक्रमित होने के चलते रणबीर इस पार्टी में शामिल नहीं हुए होंगे। आप देखें तस्वीरें।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर हाल ही में कोरोना वायरस का शिकार हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणबीर की मां नीतू कपूर ने हाल ही में फैंस को इस बात की जानकारी दी कि एक्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस खबर के आने के बाद ये खबर आई थी कि आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी पोस्टपॉन्ड कर दी गई है। खबर के मुताबिक रणबीर ने आलिया के बर्थडे पर एक छोटा सा गेट टू गेदर प्लान किया था, लेकिन अब इस प्लान को कुछ वक्त के लिए पोस्टपॉन्ड कर दिया गया है। हालांकि 14 मार्च को आलिया ने करण जौहर के घर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। आपको बताते चलें कि रणबीर की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आलिया भट्ट ने भी अपना कोविड टेस्ट करवाया था, हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।