घर के किचन में भी कर सकती हैं ये 3 एक्‍सरसाइज, जानें करने का तरीका और फायदे

0
127

एक्‍सरसाइज सबसे महत्वपूर्ण आदतों में से एक है जो किसी के स्वास्थ्य को निर्धारित करता है। वजन घटाने के लिए व्यायाम की सलाह दी जाती है। एक्‍सरसाइज आपके हृदय रोगों, टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करता है, साथ ही यह अवसाद और चिंता जैसे मानसिक स्वास्थ्य विकारों के लक्षणों को कम करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

हालांकि, बिजी शेड्यूल में एक्‍सरसाइज करने का समय सभी को नहीं मिल पाता है। इससे न सिर्फ आप अस्‍वस्‍थ होती हैं बल्कि बीमारी होने पर पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं जो लंबे समय तक काम करने के बावजूद एक्‍सरसाइज नहीं करती हैं या समय नहीं मिलता है, तो आपके लिए यहां हम 5 आसान एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो वह अपने किचन में भी कर सकती हैं।

अगर आपके पास समय और जगह की कमी है तो खाना पकने तक आप नीचे दिए गए 3 एक्‍सरसाइज को आसानी से कर सकती हैं।

अपने किचन को अपनी एक्‍सरसाइज की जगह कैसे बनाएं?
आप एक दिन में कम से कम तीन टाइम भोजन करती होंगी, और प्रत्येक मील को तैयार करने में लगभग एक घंटे का समय लगता है। अगर आप इस समय का उपयोग व्यायाम के लिए करें तो बेशक आपको इसका फायदा मिलेगा। यहां तीन एक्‍सरसाइज हैं जो आप अपनी रसोई घर में कर सकती हैं, खासकर जब आप अपने भोजन पकने की प्रतीक्षा कर रही होती हैं!

1. स्‍क्‍वैट्स
एक्‍सरसाइज की शुरूआत आप स्‍क्‍वैट्स से कर सकती हैं, जो आपके ग्लूट्स, जांघों, पीठ और कोर की मांसपेशियों को मजबूत करता है। स्‍क्‍वैट्स को किसी भी उपकरण या बहुत अधिक जगह की आवश्यकता नहीं होती है।

कैसे करें

स्‍क्‍वैट्स को करने के लिए सबसे पहले आप अपने पंजों के बल पर सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने घुटनों को मोड़ते हुए बैठने की स्थिति में आ जाएं, जैसे आप किसी कुर्सी पर बैठे हों। आप दो सेकेंड तक इस स्थिति में रहकर वापस पूर्व की स्थिति में आ जाएं। स्‍क्‍वैट्स को आप सेट में कर सकते हैं, जब आपका खाना पक रहा हो।

इसे भी पढ़ें: घर बैठे अपने पैरों की स्पीड बढ़ाने के लिए कीजिए ये 5 एक्सरसाइज, स्टेमिना और रफ्तार दोनों हो जाएंगी डबल

2. वॉल सिट्स
वॉल सिट्स एक बहुत ही आसान व्यायाम है जो आपके कोर, और पैर की मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है।

कैसे करें

वॉल सिट्स एक्‍सरसाइज स्‍क्‍वैट्स की तरह ही करना है। अंतर सिर्फ इतना है कि वॉल सिट्स में आपको दीवार का सहारा लेना पड़ता है जबकि स्‍क्‍वैट्स को आप मैनुअली करते हैं। आप लगभग एक या दो मिनट तक व्यायाम कर सकते हैं, जब तक आप आराम से हैं।

3. कॉफ रेजेज
रसोई में कॉफ रेजेज एक्‍सरसाइज करना सबसे आसान है। इसमें न किसी मूवमेंट की जरूरत है और न ही स्‍थान बदलने की आवश्‍यकता है। इसे आप खड़े होकर कर सकते हैं।

कैसे करें

बस अपने पैरों को थोड़ा अलग करके सीधे खड़े हो जाएं। अपनी एड़ी को ऊपर उठाते हुए पंजों पर शरीर का भार शिफ्ट करें। प्रारंभिक स्थिति में वापस जाएं, और दोहराएं।