नई दिल्ली : Oscars 2020: प्रियंका चौपडा अक्सर ही ऑस्कर में जाती रही हैं। अब साल 2020 के ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा हो रही है, तब उन्हें इसकी याद आ रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ पुरानी फोटोज़ शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से पूछा है कि इसमें से बेस्ट लुक कौन सा है? पिछले कुछ समय से प्रियंका ने बॉलीवुड से आगे बढ़कर हॉलीवुड की ओर कदम बढ़ाया है। वह, अब एक ग्लोबल स्टार बन गई है। ऐसे में फैंस को उनका यह पोस्ट काफी पसंद भी आ रहा है।
दरअसल, प्रियंका चौपड़ा ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ऑस्कर की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की। अलग-अलग सालों में प्रियंका चौपड़ा ने तस्वीरों शेयर की हैं, इसमें वह अलग-अलग लुक शेयर कर रहे हैं। इसके बाद से वह लिखती हैं, ‘ मेरे ऑस्कर लुक की पुरानी यादें। इसमें से अपका पसंदीदा कौन-सा था?’
आपको बता दें कि प्रियंका चौपड़ा इससे पहले साल 2016 और 2017 में ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में शामिल हुईं थी। इस दौरान वह सिल्वर कलर की एक शानदार ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करने के बाद से फैंस लगातार कमेंट कर अपना पसंदीदा फोटो के बारे में बता रहे हैं।
गौरतलब है गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में भी प्रियंका चौपड़ा शामिल हुई थीं। साल 2020 के गोल्डन ग्लोब में वह अपने पति निक जोनस के साथ नजर आई थीं। उन्होंने पिंक ऑफ़ शोल्डर गाउन पहना था, जिसने लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचा। इस बार का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स कैलिफोर्निया में आयोजित कराया।
वहीं, अगर ऑस्कर की बात करें, तो इस बार अवॉर्ड शो में फिल्म 1917, जोकर और पैरासाइट का जलवा रहा। 1917 को कुल तीन कैटेगरी में अवॉर्ड मिला। योकिन फीनिक्स को जोकर के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, तो वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड के ब्रेड पिट को बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड पैरासाइट को मिला।