नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को केंद्र के उस दावे पर सवाल उठाया जिसमें कहा गया है कि कोविड-19 (COVID-19) महामारी से संग्राम में भारत की स्थिति बेहतर है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘कोविड-19 से जूझने में भारत अच्छी स्थिति में है ?’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक ग्राफ पोस्ट किया है जिसमें संक्रमण के मामलों का आंकड़ों का लेखा जोखा है।
ग्राफ में अमेरिका, भारत, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड में सात दिनों के कोरोना वायरस के औसतन मामले को प्रदर्शित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने रविवार को कहा था कि पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से लड़ने में भारत की भूमिका की सराहना कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में से एक है। हरकिसी ने यही सोचा कि भारत जैसा देश कोविड-19 से कैसे संघर्ष करेगा लेकिन आज पूरी दुनिया इसका गवाह है कि कैसे कोविड-19 के खिलाफ सफल लड़ाईयों में से एक यहां लड़ा गया। ‘