Valentine Day 2020: किसी प​रीकथा से कम नहीं बॉलीवुड के इन 6 रियल कपल्स की लव स्टोरी, इनके बारे में कम लोग ही जानते हैं

0
80

नई दिल्ली : बॉलीवुड फिल्में बिना लव स्टोरी मानों ऐसी लगती हैं जैसे उनमें कोई रंग ही न हो। वहीं इन ​अबतक लव स्टोरी बेस्ड न जानें कितनी फिल्मेें बन चुकी हैं। वहीं इन फिल्मों में अहम किरदार निभाने वाले कई लीड स्टार्स की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने पर्दे पर ही नहीं बल्क‍ि असल जिंदगी में भी अपने को-स्टार्स को हमसफर चुना। आज हम आपको प्यार भरे सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक में ऐसे ही 5 बॉलीवुड लव-बर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ​जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं। इन स्टार्स को देखकर ऐसा लगता है कि इन्होंने अरेंज मैरिज की है लेकिन हकीकत में इनकी लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प है। तो चहिए जानते हैं स्टार्स की क्यूट एंड रोमांटिक लव स्टोरी के बारे में…

किरण खेर और अनुपम खेर की जोड़ी को बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में एक माना जाता है। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों ने साल 1985 में शादी की थी। अनुपम खेर से उनकी पहली मुलाकात चंडीगढ़ में ही हुई थी। दोनों पहले एक ही थियेटर में काम करते थे। काम के दौरान ही पहले दोनों अच्छे दोस्त बने फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। किरण खेर साल 1980 में फिल्मों में काम की तलाश के लिए मुंबई पहुंचीं। उसी दौरान किरण को एक बड़े बिजनेसमैन गौतम बेरी से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। गौतम और किरण का एक बेटा सिकंदर भी हुआ लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं सकी। वहीं अनुपम खेर की उनकी पहली पत्नी मधुमालती के साथ रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे और वो अलग हो गए। इसके बाद दोनों की मुलकात कोलकाता में नादिरा बब्बर के प्ले के दौरान एक बार फिर हुई। प्ले खत्म होने के बाद दोनों को अहसास हुआ कि उनके बीच कुछ है। अगली मुलाकात में अनुपम ने किरण को प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों ने साल 1985 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद अनुपम ने सिकंदर को अपना सरनेम दिया।

जावेद अख्तर-शबाना आजमी

जावेद अख्तर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी से दूसरी शादी की है। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। जावेद अख्तर की शबाना से मुलाकात उनके ही पिता के घर पर हुई थी। जावेद अक्सर कैफी आजमी से कविताओं के लिए मिलने जाया करते थे। इस तरह धीरे-धीरे दोनों ने एक दूसरे से बात करना शुरू किया। ये बात कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला। शबाना की मां ने बेशक कैफी आजमी से शादी करने के लिए अपने पिता से मिन्नतें की थीं लेकिन वह कभी ये नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी शादीशुदा शख्स से निकाह करे। लेकिन 1978 में जावेद अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी से तलाक के बाद शबाना से शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद छह साल के लंबे रिश्ते के बाद 1984 में मुस्लिम रीति-रिवाज से शबाना आजमी और जावेद अख्तर का निकाह हुआ।

जैकी श्रॉफ-आयशा

एक रोज जैकी श्रॉफ सड़क किनारे खड़े थे, तभी उन्हें 13 साल की एक लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में बस में बैठी दिखाई दी। जैकी को उस लड़की से पहली ही नजर में प्यार हो गया। उन्होंने उससे नाम पूछा और बोले कि वे एक रिकॉर्डिंग स्टोर की ओर जा रहे हैं। क्या वे उनके साथ आना पसंद करेंगी? उसके बाद जैकी ने म्यूजिक एल्बम खरीदने में उस लड़की की मदद की। ये लड़की कोई और नहीं, आयशा थीं जो आज जैकी की पत्नी हैं। फिर क्या था दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन यहां समस्या ये थी कि जैकी पहले ही किसी के साथ रिलेशनशिप में थे। उनकी गर्लफ्रेंड अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करने गई थी। इसके बाद आयशा ने जैकी की पहली गर्लफ्रेंड को पत्र लिखकर सब कुछ बता दिया। बाद में जैकी और आयशा ने शादी कर ली।

नीतू-ऋष‍ि

बॉलीवुड के क्यूट कपल नीतू सिंह और ऋषि कपूर की लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प है। दोनों को बहुत छोटी सी उम्र में एक दूसरे से प्यार हुआ था। बता दें कि जब नीतू महज 14 साल की थीं जब उन्हें ऋषि से प्यार हुआ था और दोनों एक-दूसरे को डेट भी करने लगे थे। वहीं दोनों ने साथ में पहली फिल्म ‘जहरीला इंसान’ में अभिनय किया था। मालूम हो शूटिंग के दौरान ऋषि नीतू को खूब छेड़ा करते थे। कभी एक्ट्रेस के चेहरे पर काजल फैला देते तो कभी कोई प्रैंक कर देते। नीतू को शुरु में ये सब सिरदर्द लगा पर बाद में उन्हें ऋषि की ये हरकतें पसंद आने लगीं। फिर दोनों ने शादी कर घर बसाया और अब तक साथ ही हैं। हालांकि दोनों की शादी इतनी आसान नहीं थी। परिवार वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसके बावजूद दोनों ने फैमिली को मनाया और शादी की।

रितेश-जेनेलिया

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा की पहली मुलाकात फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के सेट पर ही हुई थी। ये फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के बाद दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने एक दूसरे को 9 साल डेट करने के बाद शादी की। बता दें कि ए​​क इंटरव्यू में जिनेलिया ने बताया था कि रितेश देशमुख की मासूमियत पर उन्हें प्यार हो गया था। अलग-अलग धर्म के होने के बावजूद दोनों सेलेब्स के परिवार वालों ने उनकी शादी को मंजूरी दी और रितेश-जेनेलिया की शादी फरवरी 2012 में हो गई। आज उनके दो प्यारे से बच्चे हैं।

अनिल-सुनीता

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की रोमांट‍िक लव स्टोरी को कम ही लोग जानते हैं। दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि उन्होंने परिवार की पसंद से अरेंज मैरिज किया होगा लेकिन हकीकत में उनकी लव स्टोरी बेहद ही क्यूट है। बता दें कि साल 1980 के दशक में अनिल कपूर एक संघर्षशील अभिनेता थे। रोज-रोज ऑडिशन के लिए जाया करते थे। उन्हीं दिनों एक लड़की की महज झलक भर उन्हें दिखी। उस एक झलक में अनिल कपूर दिल हार बैठे। ये लड़की कोई और नहीं सुनीता थीं जो उस वक्त एक सफल मॉडल थीं। उस तक पहुंचना दूर उन्हें उस मॉडल को दोबारा देखने के ‌लिए भी मशक्कत करनी पड़ेगी। उन्होंने अपने कुछ ऐसे दोस्तों को दिल का हाल सुनाया जो उस लड़की के थोड़े-बहुत करीब थे। दोस्तों ने एक काम किया कि कहीं से उस लड़की का टेलीफोन नंबर अनिल को दे दिया। फिर क्या था उस मॉडल से फोन पर बातचीत शुरू कर दी।