- ै बेंगलुरु चांद की सतह पर इस साल सितंबर में दुर्घटनाग्रस्त हुए चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर के मलबे को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी
नासा ने ढूंढ निकाला है। मंगलवार सुबह नासा ने अपने लूनर रेकॉन्सेन्स ऑर्बिटर (एलआरओ) द्वारा ली गई एक तस्वीर जारी की है, जिसमें विक्रम लैंडर से प्रभावित जगह नजर आ रही है। नासा ने एक बयान जारी कर कहा है कि चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर मिल गया है। तस्वीर में नीले और हरे डॉट्स के माध्यम से विक्रम लैंडर के मलबे वाला क्षेत्र दिखाया गया है। नासा ने अपने बयान में कहा है कि उसने 26 सितंबर को क्रैश साइट की एक तस्वीर जारी की थी और लोगों को विक्रम लैंडर के संकेतों की खोज करने के लिए बुलाया था। इसके बाद शनमुगा सुब्रमण्यन नाम के एक व्यक्ति ने मलबे की एक सकारात्मक पहचान के साथ एलआरओ परियोजना से संपर्क किया।