इमरान सरकार के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, 25 अक्टूबर को अगली रैली

0
143

कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने रविवार को यहां शक्ति प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों के संगठन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की रैली में बिलावल भुट्टो जरदारी, मरयम नवाज, मौलाना फजलुर रहमान, महमूद खान अचकजई और मोहसिन दावार एक मंच पर जुटे। इमरान सरकार के खिलाफ इस रैली में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। लोगों के हाथों में विपक्षी दलों के झंडे और बैनर थे। रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी नेताओं ने पाकिस्तानी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

इमरान सरकार को तानाशाही सत्ता से भी खराब बताते हुए पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट के नेता मोहसिन दावार ने कहा कि यह असली लोकतंत्र और नागरिक वर्चस्व की शुरुआत है। संयुक्त विपक्ष की यह दूसरी रैली थी। तीसरी रैली 25 अक्टूबर को क्वेटा में होगी। 11 पाíटयों वाले इस संयुक्त विपक्ष ने पहली रैली गुजरांवाला में आयोजित की थी। इस संयुक्त विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व मौलाना फजलुर रहमान कर रहे हैं।