तरणजीत सिंह संधू ने अमेरिका में भारत के नए राजदूत का संभाला कार्यभार

0
128

वाशिंगटन : तरणजीत सिंह संधू ने अमेरिका में भारत के नए राजदूत का कार्यभार संभाला है। उन्होंने हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह ली है। इससे पहले संधू श्रीलंका में भारत के राजदूत थे। संधू को अमेरिका में चार साल तक कार्य करने के अनुभव के आधार पर तवज्जों दी गई है। वह वर्ष 2013 से 2017 तक वाशिंगटन डीसी में डिप्टी चीफ के तौर पर कार्य कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने साल 1997 से 2000 तक डिप्टी चीफ की जिम्मेदारी संभाली थी। अमेरिका में करीब 6 साल छह साल तक अपनी सेवा दे चुके संघू की कूटनीतिक क्षेत्र में काफी पहचान है।